उत्तराखण्डः हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम! देशभक्ति गीतों पर झूमें लोग, सीएम धामी ने ध्वजरोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में भी आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में देशभक्ति नारों और गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजरोहण किया गया। स्कूलों में प्रभातफेरी निकालने के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे हैं। आजादी के जश्न का उत्साह इस कदर दिखाई दे रहा है कि घर-घर में तिरंगा फहरा रहा है।
प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी राजधानी दून के परेड मैदान में ध्‍वजारोहण किया। इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्‍तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए सम्‍मानित किया। परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।उन्होंने कहा कि आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।


Spread the love