उत्तराखण्डः उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद! पश्चिम बंगाल में तैनात थे खटीमा निवासी प्रकाश सिंह, निधन की खबर से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

रुद्रपुर। देश की सेवा करते-करते उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। जवान का निधन कैसे हुआ फिलहाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।


Spread the love