Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यवन रैंक वन पेंशन के लिए किया धरना प्रदर्शन

वन रैंक वन पेंशन के लिए किया धरना प्रदर्शन

रामनगर में पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों द्वारा वन रैंक वन पेंशन और मिलिट्री सर्विस पे की विसंगतियों के खिलाफ व अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन को तेज कर सांकेतिक धरने पर बैठे। धरने की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति के संरक्षक कैप्टेन हरगोविंद पाण्डेय,अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा की गई। धरने में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा वन रैंक वन पेंशन की मांगो को बताया गया,ततपश्चात पुरे आंदोलन की जानकारी दी गयी।अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत ने धरने पर आये सभी लोगों का आभार भी जताया। साँथ ही निकट भविष्य मे भी इसी प्रकार से एक जुट होने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल, सदस्य संगठन चंद्र मोहन सिंह, ललित मोहन खाती, भरत सिंह रावत ;सेना मैडलद्ध, भूपेंद्र सिंह डंगवाल, भीम सिंह, नारायण सिंह,बालम सिंह डंगवाल,मंगल सिंह रावत,बालम सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह भंडारी,धर्मपाल सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नयाल, नंदन सिंह बिष्ट ,आशा राम, वीर नारी सावित्री देवी,सुनीता कांडपाल, जयंती देवी, धना देवी, कमला देवी आदि कई पूर्व सैनिक व वीर नारिया मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें