Wednesday, April 17, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यहिमस्खलन त्रासदीः उत्तरकाशी पहुंचे चार शव! खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में...

हिमस्खलन त्रासदीः उत्तरकाशी पहुंचे चार शव! खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में चुनौतियां, अबतक 19 लोगों की मौत

देहरादून। डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के के सदस्यों की तलाश में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा लापता शेष 10 ट्रेनी की खोज बीन की जा रही है। आज शुक्रवार सुबह दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके बाद एएलएच हेलीकॉप्टर समिट कैंप से चार शवों को लेकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचा। हेलीकॉप्टर द्वारा शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है, जिन्हें अब सड़क मार्ग से उत्तरकाशी भेजा गया। चार शवों में से दो शवों की एनआईएम प्रशिक्षक सविता कंसवाल और नौमी रावत के रूप में शिनाख्त हुई है। हर्षिल से दो शव आर्मी एम्बुलेंस से और दो शव 108 सेवा से उत्तरकाशी भेजे गए। उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद किए थे। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं 10 लोग अभी भी लापता हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें