Sunday, March 26, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधमहिला की हत्या कर अधजला शव रेलवे के खंडहर क्वार्टरों में फेंका

महिला की हत्या कर अधजला शव रेलवे के खंडहर क्वार्टरों में फेंका

देहरादून।  महिला की हत्या कर अधजला शव रेलवे स्टेशन के पास स्थित खंडहर क्वार्टरों में डाल दिया गया। यहां क्वार्टर तोड़ने को कर्मचारी पहुंचे तो वह शव देखकर हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।रेलवे स्टेशन के पास पुरानी आवासीय कॉलोनी खंडहर हो गई है। हाल में खंडहर हुए क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं। बुधवार सुबह कर्मचारी एक क्वार्टर को तोड़ने के लिए उसके अंदर दाखिल हुए तो अंदर महिला का अधजला शव पड़ा था।

यह देखते ही वह हैरान रह गए। ठेकेदार को बताया तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस के मुताबिक शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या मंगलवार रात को की गई। महिला का शव चेहर के पास से जलाने की कोशिश की गई। इससे चेहरा झुलस गया। वहीं महिला के दायें हाथ पर विमला लिखा हुआ है। बायें हाथ पर दो बच्चों का टैटू बना है। पुलिस हत्या का पता लगाने की कोशिश कर रही है। महिला की उम्र 35-40 साल के करीब प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें