Saturday, December 9, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुड़की में कावड़ यात्रा शुरु होने के पहले दिन ही ध्वस्त हुआ...

रुड़की में कावड़ यात्रा शुरु होने के पहले दिन ही ध्वस्त हुआ ट्रैफिक प्लान

रुड़की। कांवड़ यात्रा के पहले दिन ही रुड़की में ट्रैफिक प्लान ध्सस्त हो गया। स्टेट हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्ग जाम से हांफते नजर आए। गुरुवार दोपहर सोलानीपुरम से लेकर शताब्दीद्वार तक जाम लगा रहा। इसके अलावा नगर निगम पुल और नहर पटरी पर भी जाम लगा रहा।

कांवड़ यात्रा में यातायात को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। गुरुवार को कांवड़ यात्रा के पहले दिन ही रुड़की में ट्रैफिक प्लान चौपट नजर आया। हरिद्वार-रुड़की स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। कांवड़ यात्रा के वाहन सीधे बाईपास के बजाय स्टेट हाईवे से आए। दोपहर एक बजे के आसपास स्कूलों की छुट्टी होने पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। नीचे वाली नहर पटरी पर भी जाम से लोगों को जूझना पड़ा। यहां निगम का बड़ा वाहन आगे नहीं निकल पाया। इससे जाम की स्थिति बनी रही।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें