Thursday, October 5, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोगों को प्रदेश सरकार ने दी...

सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोगों को प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों लोगों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस नए वर्ष में हर साल 1 जनवरी को अस्पताल में बढ़ाए जाने वाले यूजर चार्ज इस बार नहीं बढ़ाई जाएंगे ।उत्तराखंड में इस बार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। सीएम धामी के निर्देश पर अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ेंगे। एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें