Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडदुःखद :- श्रीनगर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर पैन्यूली का निधन,...

दुःखद :- श्रीनगर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर पैन्यूली का निधन, 32 की उम्र में हार्ट अटैक ने ली जान

श्रीनगर।  उप जिला अस्पताल श्रीनगर में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भास्कर पैन्यूली का हार्ट अटैक से निधन हो गई। हार्ट अटैक आने के बाद डॉक्टर भास्कर पैन्यूली को संयुक्त अस्पताल में भर्ती भी कराया था । लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम दोड़ दिया।

डॉक्टर भास्कर पैन्यूली की उम्र 32 साल थी और वो टिहरी जनपद के कीर्तिनगर ब्लॉक के पेड्यूला गांव के रहने वाले थे। हाल ही में उनकी शादी हुई थी। डॉक्टर भास्कर पैन्यूली के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी गहरा दुख जताया है।

डॉक्टर भास्कर पैन्यूली पिछले तीन सालों से श्रीनगर के उपजिला अस्पताल में बतौर नेत्र विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टर भास्कर पैन्यूली की मौत पर उपजिला अस्पताल श्रीनगर में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं को बंद रखा गया है। डॉक्टर भास्कर पैन्यूली के गांव में भी मातम छाया हुआ है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें