Saturday, March 25, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुड़की में मां और उसकी छह महीने की बेटी के साथ दुष्कर्म...

रुड़की में मां और उसकी छह महीने की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

रुड़की। मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।

गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें