Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बारिश का तांडव! दो लोगों की मौत, कहीं भूस्खलन तो...

उत्तराखंड में बारिश का तांडव! दो लोगों की मौत, कहीं भूस्खलन तो कहीं आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर

उत्तराखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। राज्य में जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनायें सामने आईं, इन घटनाओं में दो लोगों की मौत व तीन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से वाहन आ गया। वाहन पर मलबा गिरने से उसमें बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अफसरों के मुताबिक 50 वर्षीय मृतक का नाम अनिल बिष्ट है जो रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी का रहने वाला है। वहीं, दूसरी घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत में रोपाई कर रहा था। 20 वर्षीय मृतक का नाम अभिषेक है। ये घटना उत्तरकाशी जिले की कंडियाल की है। जानकारी ये भी है कि इस दौरान तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें