Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ किया...

हरिद्वार में कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग को जान से मारने की भी दी धमकी

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी चाचा ने किसी को कुछ भी बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने चाचा की करतूत अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां की तहरीर पर चाचा के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फरार चल रहे चाचा की तलाश में जुट गई है.कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के पांवघोई निवासी एक व्यक्ति की शादी करीब 16 साल पहले एक महिला से हुई थी। जिससे उसको 2 बेटियां हुई।

बाद में विवाद के चलते महिला ने उसे तलाक दे दिया। इस महिला ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है महिला की बेटी ज्वालापुर के रहने वाले महिला के पहले पति और अपने पिता के पास आती जाती रहती है। बीती एक मई को भी वह ईद पर अपने पिता के पास आई थी। तहरीर में बताया 8 मई को उसके चाचा महफूज ने 14 साल की नाबालिग भतीजी को अकेला देखा। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की सहारनपुर अपनी मां के पास वापस लौट गई। सहारनपुर लौटने के बाद लड़की तभी से लगातार गुमसुम थी। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने अपनी सारी बातें मां को बताई। जिसके बाद लड़की को लेकर वह हरिद्वार पहुंची।

नाबालिग की मां ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.पढ़ें- उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की गणना के लिए लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे, जानिए क्या है हिम तेंदुआकोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब लड़की का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही एक टीम को फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें