Saturday, March 25, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडHaldwani| दर्दनाक हादसे में हुई 6 वर्षीय लड़की की मृत्यु, भाई का...

Haldwani| दर्दनाक हादसे में हुई 6 वर्षीय लड़की की मृत्यु, भाई का चल रहा इलाज

हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लालकुआं के बिंदुखट्टा में राजीवनगर फर्स्ट कार रूट पर ट्यूशन जाने के लिए साइकिल में सवार भाई-बहन की डम्पर के नीचे आने से मृत्यु हो गई। हादसे के शिकार दोनों बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में बच्ची की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखट्टा के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय पुत्री चाहत बिष्ट (रिंकी) अपने बड़े भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थी। अचानक एक डंपर के साईकल से टकराने से दोनों भाई बहन काफी घायल हो गए।

क्षेत्रवासियों ने तुरंत दोनों को एसडीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भर्ती कराया जहां उनका उपचार हुआ लेकिन इलाज के दौरान रिंकी ने दम तोड़ दिया तो वही दिव्यांशु का अभी भी उपचार जारी है।

देवेंद्र सिंह बिष्ट अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी के सदस्य हैं, और उनकी पत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के रूप में काम करती हैं। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है और शोक की लहर उमड़ आयी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें