Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडजी-20 सम्मेलन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा! ग्राउंड ज़ीरो से...

जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा! ग्राउंड ज़ीरो से अधिकारियों दिए दिशा निर्देश

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ पंतनगर से गडप्पू तक बस यात्रा कर जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण आदि विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नोडल अधिकारियों से विस्तार से जानकारी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर मैन पावर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह,उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें