सीएम धामी ने किया उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ! 100 करोड़ की योजनाओं का भी किया लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the love

सूबे के सीएम धामी ने चंपावत में उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभचंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह टनकपुर रोडवेज कार्यशाला पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने रोडवेज कार्यशाला का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने टनकपुर में आईएसबीटी की तर्ज पर 57 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले रोडवेज बस अड्डे के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सीएम धामी ने हरेला क्लब द्वारा आयोजित उत्तरायणी मेले का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के टनकपुर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया। साथ ही टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी की तर्ज पर 57 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बस अड्डे को लेकर बनाए जा रहे हैं आगामी विकास के प्लान को भी उन्होंने समझा। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौथिग मेले में पहुंचे। जहां आयोजकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुती दी। वही जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान आया है। आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का कार्य हो रहा है, सभी धार्मिक स्थलों के विकास का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है। हम टनकपुर से होकर जाने वाली शारदा नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लेंगे। माता पूर्णागिरी की कृपा से हम क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास हेतु भी काम करेंगे। हम चंपावत को आदर्श चंपावत बनाएंगे।


Spread the love