पत्नी का हत्यारा शख्स अब बना बेटी की जान का दुश्मन

Spread the love

जिसके बाद उसके हत्यारोपी पिता को उम्रकैद की सजा हुई। अब पैरोल पर जेल से बाहर आया पिता अपनी बेटी की जान के पीछे पड़ गया है।

पत्नी की हत्या करने पर जेल की सजा भुगत रहा व्यक्ति अब अपनी बेटी की जान के पीछे पड़ गया है और वजह है बेटी का पिता के खिलाफ कोर्ट में गवाही देना। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है जिसमें उसने अपने पिता से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तल्ली हल्द्वानी मयूर विहार की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया। वहीं कुछ दिन पूर्व उसकी दादी के निधन पर सुखदेव सिंह पैरोल पर न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश आया। महिला का आरोप है कि इस बीच वो लगातार फोन कर उसे और उसकी मौसी को जान से मारने की धमकी देता रहा यही नहीं हत्यारा पिता अब उसके जान के पीछे पड़ा हुआ है। गुरुवार को उसने बेटी के ससुराल हल्द्वानी पहुंचकर उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हत्या की सजा काट रहे पिता से जान का खतरा बताते हुए हल्द्वानी कोतवाली से इस मामले में पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love