हिमाचल विधानसभा चुनाव में कल तीन रैलियों को संबोधित करेंगे सीएम धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल चुनाव में 30 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम धामी की तीन रैलियां चौपाल, पछाद और पांवटा साहिब में होंगी। इन रैलियों को लेकर हिमाचल की जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

आपको बात दे 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं हिमाचल प्रदेश के उत्तराखंड से सटे होने के कारण प्रदेश के नेताओं की वहां अच्छी खासी पहचान है। इस कारण उत्तराखंड के नेताओं की हिमाचल चुनाव प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। बीजेपी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी हिमाचल चुनाव प्रचार में उतार दिया है सीएम धामी हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक ही दिन में तीन जनसभाएं हैं। धामी 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम धामी की पहली रैली हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चौपाल विधानसभा सीट पर होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में दूसरी रैली पछाद विधानसभा सीट पर होगी। 30 अक्टूबर को ही सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में तीसरी रैली पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुनावी रैलियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के इन तीनों विधानसभा सीटों में बड़ी उत्सुकता है। हिमाचल प्रदेश के लोग बड़ी बेसब्री से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैलियों का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही उत्तराखंड में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी। उत्तराखंड में पहली बार किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। बीजेपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इसी करिश्मे को हिमाचल प्रदेश में दोहराना चाहती है। हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा की टीम एक्शन में है। हिमाचल चुनाव को लेकर उत्तराखंड भाजपा को सीमा से सटे 15 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। इन सीटों पर भाजपा नेता कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बीजेपी की कई टीमें हिमाचल चुनाव में प्रचार प्रसार करेंगी। भाजपा नेताओं ने इस जिम्मेदारी पर भी काम करना शुरू कर दिया है वहीं सीएम धामी को भी हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है।


Spread the love