Friday, March 29, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeसंपादकीयहर चुनाव मोदी बनाम विपक्ष

हर चुनाव मोदी बनाम विपक्ष

इस साल दो राज्यों- हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अगले साल पूर्वोत्तर के कुछ छोटे राज्यों सहित देश के पांच बड़े राज्यों- कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन राज्यों के चुनाव में हर राज्य में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनके नाम पर लड़ेगी। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक किसी भी राज्य में भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट नहीं करेगी। यहां तक कि गुजरात में नए बने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का नाम भी पेश नहीं किया जाएगा।

सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना है, जहां मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी है और पारंपरिक रूप से मुकाबला भाजपा व कांग्रेस का ही होता रहा है। इस बार भी आम आदमी पार्टी की सक्रियता के बावजूद भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई है। कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांच साल के कामकाज को मुद्दा बना कर लडऩा चाहते हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। उसने पहले ही माहौल बना दिया है कि चुनाव के बाद नया मुख्यमंत्री भी बन सकता है। इसलिए चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा और चुनाव बाद सीएम तय होगा।

यहीं स्थिति गुजरात में है। वहां भी कांग्रेस पार्टी भाजपा के स्थानीय नेताओं और राज्य सरकार के कामकाज को मुद्दा बना रही है। लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ेगी। कांग्रेस नेता समझ रहे हैं कि गुजरात में नरेंद्र मोदी को हराना नामुमकिन है।  ध्यान रहे भाजपा ने मोदी के नाम पर लडऩे का फैसला पहले ही कर लिया था, जब मुख्यमंत्री बदला गया था और सभी पुराने लोगों को हटा कर नए लोगों को मंत्री बनाया गया था। बहरहाल, अगले साल के चुनावों में त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों को छोड़ कर बाकी बड़े राज्यों में मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें