दिल्ली से पंजाब लाई जा रही थी लाखों की हैरोइन, दो विदेशी युवतियां काबू

Spread the love

खन्ना।  खन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब करीब 40 लाख रुपए की हैरोइन सहित दो विदेशी लड़कियों को काबू किया गया। पुलिस ने उक्त युवतियों से करीब 700 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने इन दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस सबंधी जानकारी देते डी.एस.पी खन्ना विलियम जेजी ने बताया कि थाना सिटी 2 की पुलिस पार्टी ने गुरू नानक कंडा जी.टी. रोड के सामने नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से एक व्हीकल से 2 विदेशी लड़कियां उतरीं। पुलिस ने इन दोनों लड़कियों को शक के आधार पर रोका और पूछताछ की। जब पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली तो इनके कब्जे से 700 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों नाईजीरियन लड़कियां का रिकार्ड चैक किया जा रहा है। जांच दौरान पता चला है कि ये दोनों युवतियां दिल्ली से हैरोइन जालंधर सप्लाई करने जा रही थीं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन दोनों युवितयों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि इनके नैटवर्किंग का पर्दाफाश हो सके।


Spread the love