देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के बाद पार्टी में उठे विरोध के स्वर को कम करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।
गौरतलब हो की कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से महिला कांग्रेस का यह पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की हैं।

जिसमें ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल, कमलेश रमन, अलका पाल और भागीरथी बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।