Saturday, March 25, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडविक्रम में बैठकर अस्पताल जा रही महिला की चेन हुई चोरी

विक्रम में बैठकर अस्पताल जा रही महिला की चेन हुई चोरी

देहरादून। विक्रम में सवार होकर अस्पताल जा रही महिला की चेन चोरी हो गई। पहले महिला की चेन गले से निकली। पड़ोस में बैठी महिला ने बताया तो उन्होंने बैग में रख ली। आरोप है कि शाम को घर जाकर देखा तो बैग से चेन चोरी हो गई थी। विक्रम में बगल में बैठी महिला पर उन्होंने चेन चोरी को लेकर शक जताया है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि चेन चोरी को लेकर पुष्पा देवी निवासी इंद्रप्रस्थ लेन सात, जोगीवाला ने तहरीर दी। कहा कि वह 18 जून को वह नेहरूग्राम मंदिर के पास से विक्रम में सवार हुईं। विक्रम में उनके पास एक महिला बैठी थी। विक्रम में अचानक उनकी चेन गले में लटक गई। बगल में बैठी उस महिला ने चेन गले से खुलने के बारे में बताया। महिला दोबारा चेन पहनने लगी। इस पर उस औरत ने कहा कि इसे बैंग में रख लें। महिला ने ऐसा किया। शाम चार बजे वह वापस घर पहुंची। इस दौरान देखा तो बैग से चेन गायब थी। उनका शक विक्रम में सवार उसी महिला पर जो बगल में बैठी थी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें