Friday, April 19, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडशर्मनाक -8 साल की बच्ची से टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म, आरोपी...

शर्मनाक -8 साल की बच्ची से टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रानीखेत में तहसील के समीपवर्ती द्वाराहाट ब्लॉक अंतर्गत एक आठ साल की बच्ची से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरापी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 8 दिसंबर की हैं जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। साथ ही शोर मचाने पर उसे डराया धमकाया भी। कुछ देर बाद डरी सहमी बच्ची अपने घर पहुंची तो दादी के पूछने पर बच्ची ने पूरी आपबीती सुनाई जिसे सुनते ही दादी के पैरो तले जमीन खिसक गई।
मजदूरी के बाद घर लौटे पीड़ित बच्ची के माता-पिता भी घटना की जानकारी पर सन्न रह गए।
जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने अगले दिन राजस्व चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर जांच करते हुए राजस्व पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद बच्ची का मेडिकल कराया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376 सहित पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें