Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रपुर में 58 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को किया पुलिस...

रुद्रपुर में 58 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार,

रुद्रपुर। पुलिस ने 58 नशीली दवाओं के प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गुरुवार तड़के पुलिस दरउ रोड पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तयों की चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम दरउ की ओर से एक बाइक आती दिखी। बाइक पर तीन व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्ति बाइक से उतर कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मोबाइक चालक को पकड़ लिया।

आरोपी ने अपना नाम अरबाज पुत्र नत्थु निवासी वार्ड 20 इंन्द्रानगर किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 58 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए। उसने भागे हुए आरोपियों के नाम अजीम निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर किच्छा व शारिक पुत्र नत्थू निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें