Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी - कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में...

हल्द्वानी – कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में बनाएं गए पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन

हल्द्वानी– जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर हल्द्वानी शहर में 5 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं इन क्षेत्रों में आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबंध भी लगा दिया गया है साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया शहर में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों की रोकथाम लिए लोगों की कोविड जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को जांच कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हलद्वानी शहर के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें नवभारत टैंट हाउस के पास राजपुरा, पंचशील कालोनी फेज-2 पीलीकोठी हल्द्वानी, गंगा इंक्लेव निकट महिला डिग्री कालेज, एकता विहार आरके टैंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा व कपिल विहार निकट पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा शामिल हैं। वहीं क्षेत्रों में भी लोगों की जांच शुरू कर दी है। बताया कि इन क्षेत्रों आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंध है साथ ही क्षेत्र में सेनेटाइजेशन भी किया गया।शहर में अब तक 15 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें से दो कंटेनमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 13 कंटेमेंट क्षेत्र अस्तित्व में हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें