Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडजंगल में हाथी ने महिला को सूंड में उठाकर पटका! हालत गंभीर

जंगल में हाथी ने महिला को सूंड में उठाकर पटका! हालत गंभीर

पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। जिसके बाद आनन- फानन में महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी केअनुसार सुलोचना देवी (55) स्नेह कोटड़ीढांग पत्नी स्व पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई हुई थी। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर हाथी ने सुलोचना देवी पर हमला कर दिया। महिला के साथ जंगल में गई हुई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और महिला के परिजनों को दी। परिजनों ने आनन- फानन में महिला को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले से महिला घायल हुई है। महिला का उपचार चल रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें