Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडयमुनोत्री मंदिर परिसर के आसपास शौचालय की व्यवस्था ना होने से देश-विदेश...

यमुनोत्री मंदिर परिसर के आसपास शौचालय की व्यवस्था ना होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

 उत्तरकाशी।  यमुनोत्री मंदिर परिसर के आसपास शौचालय की व्यवस्था ना होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कई लोग धाम परिसर के आसपास गंदगी कर रहे हैं। यहां यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के पार शौचालय बने हैं। लेकिन वहां तक जाने के लिए पुल की व्यवस्था नहीं होने से लोग शौचालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां शौचालय तक जाने के लिए लगा फोल्डिंग पुल को यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से कारण पीडब्ल्यूडी द्वारा निकाल दिया गया है। तबसे यात्रियों को शौचालय की समस्या से दो-चार होना पड़ है।

नागपुर महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु अक्षय राउत का कहना है कि यमुनोत्री धाम के आसपास शौचालय की सुविधा ना होने से लोग जगह-जगह गंदगी कर रहे हैं। जिससे यमुना प्रदूषित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। अनुताई धाम के पुजारी रामलाल उनियाल का कहना है कि यमुनोत्री धाम परिसर में शौचालय की व्यवस्था ना होना सबसे बड़ी समस्या है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें