कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने दी बधाई, बोले- जनता का विश्वास सर्वोपरि

Spread the love

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है। कर्नाटक में कांग्रेस की इस जीत को लेकर देशभर में कांग्रेसी नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जहां एक ओर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुल मिलाकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे, कांग्रेस के लिए एक संजीवनी साबित हुए हैं। उधर बीजेपी की हार पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक लोकतांत्रिक प्रणाली अगर कहीं है तो वह भारत देश में है, जिसमें जनता का मत और जनता का विश्वास सर्वोपरि होता है। सीएम धामी ने कहा कि कर्नाटक में जो जनता का मत प्रतिशत है उसे देखकर यह कह सकते हैं कि अभी भी कर्नाटक की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। हालांकि मत प्रतिशत से परिणाम नहीं बदलते हैं,लिहाजा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सीएम धामी ने बधाई दी है।


Spread the love