Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: मानसून की दस्तक के बाद प्रशासन अलर्ट! उच्च हिमालयी क्षेत्र में...

उत्तराखंड: मानसून की दस्तक के बाद प्रशासन अलर्ट! उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकिंग पर 30 जून तक लगाई रोक

उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के लिए पहाड़ से मैदान तक पहाड़ खराब रहने की आशंका है।

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पहाड़ से मैदान तक मौसम खराब रहने के असार जताए हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकिंग पर 30 जून तक रोक लगा दी है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने इस अवधि में उपजिलाधिकारियों और पर्यटन विभाग को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 जून तक अवकाश घोषित किया गा है। जिलाधिकारी जोशी ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 26 से 29 जून तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बारिश का ऑरेंज जारी किया गया है। जिसे देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनिताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद में कहीं–कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें