Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउधम सिंह नगरसीएम धामी पर पीएम मोदी और भाजपा ने फिर जताया भरोसा,धामी समेत...

सीएम धामी पर पीएम मोदी और भाजपा ने फिर जताया भरोसा,धामी समेत 40 नेताओं पर हिमाचल की जिम्मेदारी, बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

22 अक्टूबर 2022 उत्तराखंड/तापस विश्वास

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान नें उत्तराखंड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी पर फिर एक बार अपना भरोसा और विश्वास जताते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल किया हैं। भाजपा के ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी समेत 40 तेज तर्रार नेताओं क़ो शामिल किया गया हैं।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सभी राजनीति पार्टियों की तैयारी और तेज होती जा रही है। बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब उसने अपने स्टोर प्रचारकों की लिस्ट को भी घोषित कर दिया है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सभी राजनीति पार्टियों की तैयारी और तेज होती जा रही है। बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब उसने अपने स्टोर प्रचारकों की लिस्ट को भी घोषित कर दिया है।

उत्तराखण्ड में हुई विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही खटीमा के विधायक रहे पुष्कर सिंह धामी क़ो केंद्र नें प्रदेश की कमान सौपी थी। जिसके बाद वह पूरी तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए सभी के भरोसे और विश्वास पर खड़े उतरे थे। माना जाता है कि यह पुष्कर सिंह धामी का ही जादू था कि उनके चेहरे पर प्रदेश में लड़े गए विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रदेश में दोबारा भाजपा सत्ता में लौट कर आई है। कहा जाता है कि धामी का जादू आज भी पर बरकरार है। उत्तराखंड की जनता के साथ साथ आसपास के प्रदेशों की जनता धामी को एक युवा मुख्यमंत्री के रूप में बेहद पसंद करती हैं यही कारण है कि भाजपा ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना स्टार प्रचारक बनाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें