Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउधम सिंह नगरउत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर...

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 रही तीव्रता

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल 2.4 मापी गई है। भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई है। इससे पहले 20 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी।

वही इसके अनुसार अगर हिमालयी क्षेत्र में बड़ा भूकंप आया तो मसूरी में 1054 और नैनीताल में 1447 करोड़ का नुकसान होगा, भारी तबाही मचेगी। नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिक डॉ. पूर्णचंद्र राव ने भी दावा किया है कि हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बड़ा भूकंप आ सकता है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8 रह सकती है, जिससे भारी तबाही हो सकती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि संरचनाओं को मजबूत करके जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें