Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यये कैसा प्यारः पहले की लव मैरिज और तीन बेटियां होने के...

ये कैसा प्यारः पहले की लव मैरिज और तीन बेटियां होने के बाद दूसरी शादी करने पर अड़ा युवक! पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भाई ने सुनाई बहन की व्यथा

लंढौरा। यहां गाधारोना गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि इस दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे। अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, जिसका उसकी बहन विरोध कर रही थी। इसी बात के कारण आएदिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को आरोपित ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें