Tuesday, October 3, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयहरियाणा में चलाया जाएगा 'हर घर तिंरगा' अभियान, 11 से 17 अगस्त...

हरियाणा में चलाया जाएगा ‘हर घर तिंरगा’ अभियान, 11 से 17 अगस्त तक हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा

हरियाणा।  आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।
कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का
यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें। सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।
बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके अलावा, उचित मूल्य की दुकानों पर भी तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें