Tuesday, April 16, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराष्ट्रीयआखिर क्यों फेकी गई राकैश टिकैत पर काली स्याही जानिए वजह

आखिर क्यों फेकी गई राकैश टिकैत पर काली स्याही जानिए वजह

बेंगलुरु। कर्नाटक में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की सुरक्षा को लेकर के बड़ी लापरवाही सामने आई है बेंगलुरु में टिकैत की गांधी भवन में हो रही प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर काली स्याही फेंक दी जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

टिकैत ने सरकार पर लगाया मिलीभगत का आरोप 

भाकियू नेता राकेश टिकैत अपने ऊपर काली स्याही डालने के मामले में कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार की मिलीभगत से किया गया है।

कृषि कानूनों को लेकर चर्चा में थे टिकैत

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर एक साल से भी अधिक समय तक चले किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अब अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान लगातार अराजनैतिक होने का दावा करने के बावजूद राकेश टिकैत के योगी और मोदी सरकार के खिलाफ बयानों ने राकेश टिकैत को अर्श से फर्श पर पटक दिया। कुल मिलाकर देश के बड़े किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन बंट गया। इसके बंटने के पीछे राकेश टिकैत के बेतुके बयानों और कृत्यों का माना जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें