Tuesday, March 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeमनोरंजन21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की जोड़ी अपनी प्रेम कहानी को लेकर लाइम लाइट में बनी रहती है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में पायल को कंगना रनौत के शो लॉकअप में देखा गया था। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो पायल और संग्राम 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

संग्राम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, इस जुलाई में हम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साथ ही संग्राम ने पायल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पोज देते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर संग्राम और पायल को खूब बधाइयां मिल रही हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, आपको बहुत बधाई भैया-भाभी जी।

संग्राम ने कहा, हमने शादी की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया है। हम मेरे जन्मदिन के करीब एक तारीख चाहते हैं। हम अभी एक तारीख को फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं। शादी की तारीख 22 जुलाई या 27 जुलाई हो सकती है। उन्होंने कहा, हम गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में शादी करने की योजना बना रहे हैं। मैं सादगीपूर्वक अपने परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं।

संग्राम और पायल में पिछले 12 सालों से डेटिंग चल रही है। दोनों पहली बार रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया के सेट पर मिले थे। इसी शो में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अपने हालिया इंटरव्यू में संग्राम पायल की तारीफ में कई तरह की बातें कह चुके हैं। अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है। चूंकि, संग्राम का जन्मदिन 21 जुलाई को है, इसलिए शादी भी उसी दिन हो सकती है।

2011 से पायल पहलवान संग्राम के साथ रिलेशनशिप में हैं। 2014 में इन दोनों ने अहमदाबाद में सगाई की थी। पायल का फिल्मी सफर दिलचस्प रहा है। पायल ने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ये क्या हो रहा है, रिफ्यूजी, रक्त, 36 चाइना टाउन, ढोल, दिल कबड्डी जैसी फिल्मों में मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं। उन्हें बिग बॉस, फियर फैक्टर इंडिया 2 जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है।
कंगना के शो लॉकअप में पायल ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। उनकी मानें तो इसी वजह से उन्होंने संग्राम को किसी और से शादी करने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद संग्राम पायल के साथ अपना घर बसाना चाहते हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें