Friday, April 19, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeपर्यटनकेदारनाथ धाम तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू,पैदल मार्ग पर एक मीटर तक...

केदारनाथ धाम तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू,पैदल मार्ग पर एक मीटर तक हटाई गई है बर्फ

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर बर्फ साफ हो गई है। केदारपुरी के रास्ते और मंदिर के सामने की सड़क पर बर्फ अभी तक नहीं हट पाई है। 150 कामगारों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

गत तीन मार्च से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा ने भीमबली से आगे बर्फ हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद केदारपुरी तक 10 किलोमीटर की चढ़ाई पर बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ। 150 से ज्यादा लोग बर्फ हटाने में जुटे हैं। अब एक मीटर तक बर्फ से रास्ता साफ किया जा रहा है।ताकि घोड़े खच्चरों के साथ ही यहां एडवांस टीमों की केदारनाथ तक आवाजाही हो सके। इसके बाद फिर से मजदूरों की टीम केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य करेगी, जिसके बाद रास्ते को 3 मीटर चैड़ा करने का काम किया जाएगा। 

वहीं, बढ़ते तापमान के कारण रास्ते में कुछ बर्फ पिघल रही है। इससे सड़क चौड़ी करने में आसानी होगी। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने हुए टीम केदापुरी तक पहुंच गई है। अभी एक किमी पैदल मार्ग से ओर बर्फ हटाई जानी बाकी है। इसे भी जल्द हटा दिया जाएगा, इसके बाद फिर से पैदल मार्ग को ओर चैड़ा किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें